फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal did not attend national camp

नाराज साइना कैंप में नहीं हुईं शामिल, पति कश्यप को ओलंपिक शिविर से बाहर रखने पर उठाया कदम

Wed, 26 Aug 2020 07:16 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 26 Aug 2020 07:16 AM IST
सार

  • पति कश्यप को गोपी अकादमी में चल रहे कैंप से बाहर रखने पर उठाया कदम 
  • साई और बाई से भी लगाई कश्यप को शामिल करने की गुहार

विज्ञापन
Saina Nehwal did not attend national camp
SAINA NEHWAL

विस्तार

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक शटलर साइना नेहवाल नाराजगी के चलते गोपीचंद अकादमी में चल रहे नेशनल कैंप में अब तक शामिल नहीं हुई हैं। साइना की नाराजगी की वजह उनके पति परुपल्ली कश्यप को ओलंपिक की तैयारियों के कैंप से बाहर रखना है। साइना ने साई और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) से कश्यप के टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाई करने के अवसरों को देखते हुए उन्हें कैंप में रखने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई फैसला नहीं होने पर उन्होंने खुद कैंप से दूरी बना ली।

विज्ञापन

 
विश्व रैंकिंग 25 फिर भी कैंप में नहीं
साइना ने साई और बाई को लिखे पत्र में कहा है कि वह कश्यप को पति होने के नाते या फिर किसी सौंवी रैंकिंग से नीचे के शटलर को कैंप में शामिल करने के लिए नहीं कह रही हैं। इसके पीछे ठोस कारण है। कश्यप की इस वक्त विश्व रैंकिंग 25 है। उनके टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाहरी अवसर अब भी बचते हैं। निकट भविष्य में होने वाले बीडब्लूएफ टूर्नामेंटों में वह अच्छा प्रदर्शन कर इन संभावनाओं पर खरे उतर सकते हैं। ऐसे में उन्हें एकदम से ओलंपिक की तैयारियों से खारिज करना गलत होगा।
विज्ञापन

 
आठ में से चार शटलर कर रहे तैयारी
बाई की मान्यता नहीं होने के चलते साई ने आठ शटलरों का सात अगस्त से हैदराबाद में कैंप लगाया। कैंप में आठ में से सिर्फ चार शटलर पीवी सिंधू, सिक्की रेड्डी, साई परणीत, के श्रीकांत यहां तैयारियां कर रहे हैं। सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी कैंप में पहुंचे नहीं हैं। अश्वनी पोनप्पा बंगलूरू स्थित प्रकाश पादुकोण अकादमी में तैयारी कर रही हैं और साइना गोपी अकादमी के साथ में ही कश्यप व अन्य राष्ट्रीय स्तर के शटलरों के साथ तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैंप में शामिल करने का दिया जाएगा प्रस्ताव

बाई के सेक्रेटरी जनरल अजय सिंघानिया का कहना है कि फेडरेशन कोशिश कर रही है कि कैंप में कुछ शटलरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए साई को जल्द प्रस्ताव दिया जाएगा। जिसमें कश्यप को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed