{"_id":"5bec5ecebdec2269a12fd049","slug":"saina-nehwal-defeat-in-first-round-of-hong-kong-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ओपन के पहले दौर में बाहर हुईं साइना, जापानी खिलाड़ी से मिली शिकस्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हांगकांग ओपन के पहले दौर में बाहर हुईं साइना, जापानी खिलाड़ी से मिली शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
SAINA NEHWAL SAD
हांगकांग ओपन में बुधवार को भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकेन यामागुची ने 21-10, 10-21, 19-21 से हराकर हांगकांग ओपन से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि हांगकांग ओपन के पहले दौर के इस मुकाबले में साइना ने पहला सेट 21-10 से अपने नाम किया था। हालांकि दूसरे और तीसरे सेट में जापानी खिलाड़ी ने साइना को गेम जितने का कोई मौका नहीं दिया और दोनों सेट आसानी से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
वहीं अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई है। पीवी सिंधु ने पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की निकोलस जिंदापोल को 21-15, 13-21, 21-17 से हराकर हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गयी। अब दूसरे दौर के मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की सुन जी युंग से होगा।
विज्ञापन