साइना और प्रणॉय का थाईलैंड ओपन में खेलने का रास्ता साफ, दोनों हुए थे कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के कुछ घंटों बाद ही उनका अगला परीक्षण निगेटिव आ गया, जिससे इन दोनों का थाईलैंड ओपन में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया। पहले इस टूर्नामेंट से उन्हें बाहर कर दिया गया था। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) और भारतीय बैडमिंटन संघ ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बयान में कहा, 'साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय का कोविड-19 के लिये किया गया चौथे दौर का परीक्षण निगेटिव आया है और इन दोनों शटलर को योनेक्स थाईलैंड ओपन में भाग लेने की स्वीकृति मिल गई है।'
राष्ट्रीय संघ ने कहा, 'बाइ ने यह मसला बीडब्ल्यूएफ के शीर्ष अधिकारियों के सामने रखा कि अगर परीक्षण निगेटिव आए हैं तो संबंधित खिलाड़ियों के मैचों का कार्यक्रम फिर से तय किया जाना चाहिए और किसी खिलाड़ी को वाकओवर नहीं मिलना चाहिए।'
इससे पहले दिन में साइना का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था जबकि प्रणॉय का मामला अधर में लटक गया था क्योंकि उनका एक परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद अगला परीक्षण निगेटिव आ गया था।
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बयान में कहा था, 'पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों को कम से कम 10 दिन पृथकवास में रखने के लिए अस्पताल ले जाया गया। साइना के साथ करीबी संपर्क के कारण पारूपल्ली कश्यप भी टूर्नामेंट से हट गए हैं और अपने होटल के कमरे में पृथकवास में हैं।'
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद साइना नेहवाल सोशल मीडिया पर भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा कि मेरा टेस्ट कल किया गया था और अबतक मुझे रिपोर्ट तक नहीं दिखाई गई है। यहां बहुत असमंजस की स्थिति है। आज वॉर्म-अप से ठीक पहले मुझे बताया जाता है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं और मुझे अस्पताल जाना होगा। नियमों के मुताबित तो रिपोर्ट पांच घंटे के भीतर आ जानी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.