फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइना ने लिया सिंधु से हार का बदला, इंडोनेशिया मास्टर्स के कड़े मुकाबले में ऐसे दी मात

Fri, 26 Jan 2018 02:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal beat pv sindhu to enter in semifinal of indonesia masters
साइना नेहवाल

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के हाईवोल्टेज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हमवतन पीवी सिंधु को सीधे सेटों में 21-13, 21-19 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब साइना का सेमीफाइनल में मुकाबला थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से होगा। साइना और सिंधु के बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर भिड़ंत हो रही थी, जिसने इस मैच को बेहद खास बना दिया। इसमें साइना ने कड़े संघर्ष के बाद बाजी मारी। 

saina nehwal beat pv sindhu to enter in semifinal of indonesia masters
साइना नेहवाल
बीडब्लूएफ रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज नेहवाल और वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु के बीच शुरुआत में जोरदार टक्कर देखने को मिली और पहले गेम में स्कोर 4-4 की बराबरी पर रहा। जल्द ही साइना ने अपने खेल तकनीक में बदलाव करते हुए 8-5 की बढ़त बनाई। साइना ने पहले गेम के इंटरवल तक 11-9 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त कायम रखी। पहले गेम में इंटरवल के बाद साइना का दबदबा रहा और उन्होंने सिंधु को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया। नेहवाल ने आसानी से पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में दोनों शटलरों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली।
saina nehwal beat pv sindhu to enter in semifinal of indonesia masters
साइना नेहवाल
दूसरे गेम का पहला पॉइंट साइना नेहवाल ने हासिल किया। हालांकि, सिंधु ने गजब की वापसी की और 3-3 से स्कोर बराबर करने के बाद 7-4 की बढ़त बनाई।  सिंधु अच्छी लय में नजर आईं और अपनी बढ़त 10-5 की कर ली। मगर यहां से साइना नेहवाल ने बेहतरीन वापसी करते हुए स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal beat pv sindhu to enter in semifinal of indonesia masters
साइना नेहवाल
दोनों ही शटलर्स हार मानने को तैयार नहीं थे और यह मुकाबला बेहद टसलदार चला। नेहवाल ने जल्द ही 13-12 की बढ़त बनाई। साइना ने फिर सिंधु को पूरे कोर्ट में घुमाया और जल्द ही स्कोर 19-15 से अपने पक्ष में कर लिया। सिंधु ने अंत तक फाइट जरूर की, लेकिन हार को नहीं टाल सकी।
विज्ञापन
saina nehwal beat pv sindhu to enter in semifinal of indonesia masters
पीवी सिंधु - फोटो : indianexpress
बता दें कि यह तीसरा मौका था जब किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में साइना और सिंधु के बीच भिड़ंत हुई थी। इससे पहले दोनों के बीच नवंबर 2017 में इंडिया ओपन क्वार्टरफाइनल में भिड़ंत हुई थी, जिसे सिंधु ने 21-16, 22-20 से जीता था। 2014 में साइना ने इंडिया ग्रैंडप्रिक्स गोल्ड फाइनल में सिंधु को 21-14, 21-17 से हराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed