फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal angry over not getting permission to meet trainer and Physiotherapist

ट्रेनर और फिजियो से मिलने की अनुमति न मिलने पर भड़कीं साइना 

Wed, 06 Jan 2021 06:35 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jan 2021 06:35 AM IST
सार

  • भारतीय शटलर ने कहा, हम चार हफ्ते कैसे खुद को फिट रखेंगे 
  • 12 से 24 जनवरी तक थाईलैंड में दो लगातार टूर्नामेंट में खेलना हैं शटलरों को  

विज्ञापन
Saina Nehwal angry over not getting permission to meet trainer and Physiotherapist
साइना नेहवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने थाईलैंड में होने वाले आगामी टूर्नामेंटों से पहले कई प्रतिबंधों के साथ प्रशिक्षकों (ट्रेनर) और फिजियो से मिलने की अनुमति नहीं देने पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना करते हुए इन मुद्दों का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए  प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ‘जांच में सभी के निगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हमसे नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे। हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं। कृपया इसका हल निकालें।’
विज्ञापन



टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए साइना के पास मार्च तक का समय है। ऐसे में वह इसको लेकर चिंतित हैं कि उचित प्रशिक्षण की कमी से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। भारत का पूरा दल दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के लिए मिल रहा एक घंटे का समय
उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है। एक ही समय पर जिम करना है। ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है। हमें वार्मअप/ और स्ट्रेचिंग के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे हैं।’


साइना नेहवाल ने कहा कि 'हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिए काफी खर्च किया है। अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गई थी?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed