फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal and sameer verma enters in final of syed modi international

सैयद मोदी इंटरनेशनल: साइना-समीर खिताबी जीत से एक कदम दूर,अश्विनी-सिक्की पर भी नजरें

Sat, 24 Nov 2018 09:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal and sameer verma enters in final of syed modi international
साइना नेहवाल

तीन बार की पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल और गत चैंपियन समीर वर्मा ने शनिवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर सुपर 300 में क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरी वरीय समीर ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के चिको औरा वी वारडोयो को 57 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद 21-13, 17-21, 21-8 से मात दी।

विज्ञापन


पता हो कि समीर ने इस साल स्विस और हैदराबाद में खिताबी जीत दर्ज की। विश्व नंबर-16 भारतीय शटलर का फाइनल में मुकाबला छठी वरीय चीनी लु ग्वांगझू से होगा।

दूसरी वरीय साइना नेहवाल ने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की रुसेली हार्टावान को एक गेम से पिछड़ने के बाद मात दी। भारत की स्टार महिला शटलर ने इंडोनेशियाई शटलर को 12-21, 21-7, 21-6 से हराया। अब फाइनल में साइना का सामना चीन की हान यूए से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन ली झुरूई को 21-15, 19-21, 21-9 से मात दी।
विज्ञापन


अश्विनी-सिक्की पर निगाहें
कॉमनवेल्थ की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने लगातार दूसरी बार फाइनल्स में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने महिला डबल्स में रूसी जोड़ी एकातेरिना बोलोटोवा और एलिना डावलेटोवा को सीधे सेटों में 21-18, 21-16 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी अपना कमाल नहीं दिखा सकीं और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ चीनी चुनौती को पार नहीं कर सकीं। भारतीय जोड़ी को चीन के ओ जुआनी और फेंग जुएइंग के हाथों सेमीफाइनल में 12-21, 21-18, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।


झुरई की अनुभव काम न आया
लंदन ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व नंबर एक शटलर ली झुरई को सैयद मोदी बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पिछले साल की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट और चौथी वरीयता प्राप्त से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहला गेम हान यू ने 21-15 के स्कोर से जीता। दूसरे गेम मे झुरेई ने वापसी की और 21-19 से रोमांचक जीत दर्ज की। तीसरे और निर्णायक गेम में युवा शटलर हान यू के करारे शाट के आगे ली झुरेई बेबस दिखी। हान यू ने निर्णायक गेम 21-9 से जीतते हुए महिला वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed