फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal and sameer enters in semi final of syed modi international

सैयद मोदी इंटरनेशनल: साइना और समीर ने बढ़ाए खिताब की ओर कदम, प्रणीत-कश्यप की हार

Fri, 23 Nov 2018 09:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal and sameer enters in semi final of syed modi international
saina nehwal - फोटो : amar ujala

सटीक ड्रॉप, दमदार स्मैश और कोर्ट पर सधा हुआ प्रदर्शन। इंटरनेशनल टेनिस सर्किट में लखनऊ से खिताबी जीत का सफर शुरू करने को बेताब साइना नेहवाल ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने 36 मिनट तक चले आसान मुकाबले में हमवतन रितुपर्णा दास की चुनौती को 21-19, 21-14 स्कोर से तोड़ा। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पुरुष युगल में जहां गत विजेता समीर वर्मा को क्वार्टर फाइनल में जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा, जबकि उपविजेता साई प्रणीत अप्रत्याशित हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसके अलावा खिताब के एक और दावेदार पी कश्यप को भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। युगल वर्ग में भारत का सिक्का जमकर चला। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रेड्डी व चिराग शेट्टी, महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा व सिक्की रेड्डी और मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा व सात्विक साईराज की जोड़ी अंतिम चार में पहुंच गई। 
विज्ञापन


खिताब की ओर सुपर साइना के कदम

सैयद मोदी बैडमिंटन में चौथे खिताब की तलाश में साइना नेहवाल का क्वार्टर फाइनल में सामना हमवतन रितुपर्णा दास से हुआ। युवा शटलर के खिलाफ साइना पहले गेम में 8-11 से पिछड़ गई, लेकिन उन्होंने अपने अनुवभ का भरपूर लाभ उठाते हुए रितुपर्णा के अंतर का कम किया और गेम को 21-19 से जीत लिया। दूसरे गेम भी रितुपर्णा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, जबकि साइना ने कोर्ट को बेहतर ढंग से कवर करते हुए 21-14 की जीत के साथ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रनीत की अप्रत्याशित हार

सैयद मोदी बैडमिंटन में गत वर्ष के उपविजेता साई प्रनीत का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। यहां उन्हें चीन के युवा शटलर लु ग्वांग्झू से 10-21, 21-19, 14-21 की हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम 10-21 से गंवाने के बाद प्रनीत ने शानदार वापसी की और दूसरा गेम 21-19 से जीतते हुए मुकाबले में वापसी की। तीसरे और निर्णायक गेम में चीन के छठी वरीयता प्राप्त शटलर लु ने दमदार स्मैश जड़ते हुए प्रनीत को बैकफुट में ला दिया और गेम 21-14 से जीतते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

कश्यप सेमीफाइनल में पहुंचने से चूके

लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद इंटरनेशनल सर्किट में वापसी करने वाले पी कश्यप मोदी बैडमिंटन में क्वार्टर फाइनल की बाधा पार नहीं कर सके। थाइलैंड के सिटीकोम थामिसन ने कश्यप को जीत का कोई भी मौका नहीं दिया और मुकाबला 21-16, 21-19 से अपने नाम किया। मैच के दौरान कश्यप कभी भी अपनी लय में नहीं दिखे और मुकाबला आसानी से गंवा बैठे।

रोमांचक जीत दर्ज कर समीर सेमीफाइनल में

सैयद मोदी बैडमिंटन में पुरुष वर्ग के विजेता समीर वर्मा के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा। चीन के गैरवरियी शटल्र जाहो जेकी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। पहला गेम 21-18 से जीतने के बाद समीर दूसरे गेम में दबाव में आ गए, जिसका जाहो ने भरपूर फायदा उठाया और गेम 21-16 से जीतकर शानदार वापसी की। तीसरे गेम में समीर पूरी तरह लय में दिखे और 21-11 से गेम जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।


अश्वनी और सात्विक का डबल धमाल

देश की विशेषज्ञ शटल अश्विनी पोनप्पा और युवा सात्विक साईराज रेड्डी का सैयद मोदी बैडमिंटन में जलवा देखने को मिला। पोनप्पा ने सात्विक साइररज रेंकी रेड्डी के साथ जोड़ी बनाते हुए इंडोनेशिया के रोनाल्ड रोनाल्ड व एनिसा सूफिका को 20-22, 21-17, 21-11 से हराया, जबकि महिला युगल वर्ग में उन्होंने सिक्की रेड्डी के साथ जोड़ी बनाते हुए इंडोनेशिया की तानियाआक्टिवियानी व वानिया अरियांती को 19-21, 21-8, 21-18 से पराजित किया। उधर पुरुष युगल में भारत के सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी व चिराग शेट्टी ने चीन के ओयू झुनेई व रेन झियांगयू को 15-21, 21-19, 21-17 से हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed