फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal and parupalli kashyap enters in second round of syed modi international

सैयद मोदी इंटरनेशनल: साइना और कश्यप ने जीते अपने-अपने मैच, प्रणव-सिक्की ने झेली शिकस्त

Wed, 21 Nov 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal and parupalli kashyap enters in second round of syed modi international
saina nehwal

भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार से शुरू हुए सैयद मोदी विश्व टूर सुपर 300 के अपने पहले राउंड के मुकाबले आसानी से जीते। वहीं गत चैंपियन प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल के पहले राउंड में शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रणव और सिक्की को चीन के रेन जियानग्यू और झू चाओमिन के हाथों 31 मिनट में 14-21, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


दूसरी वरीय और तीन बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने महिला सिंगल्स के पहले मैच में मॉरिशस की कैट फू कुन को सीधे सेटों में 21-10, 21-10 से मात दी। कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने पुरुष सिंगल्स के मैच में थाईलैंड के तानोनंगसक साएनसोमबुंसुक को 21-14, 21-12 से हराया।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना का अगला मुकाबला अमोलिका सिंह से होगा जबकि कश्यप की भिड़ंत इंडोनेशिया के फिरमन अब्दुल खोलिक से होगी। सिंगापुर ओपन के पूर्व चैंपियन बी साईं प्रणीत ने भी पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में आसान जीत दज की। उन्होंने रूस के सर्जी सिरैंट को सीधे सेटों में 21-12, 21-10 से मात दी। अब प्रणीत का अगले दौर में सामना इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रूस्तावितो से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के उभरते हुए शटलर शुभंकर डे ने स्वीडन के फेलिक्स बुरेसटेड्ट को 21-15, 21-13 से मात देकर चीन के लु ग्वांगझू से मुकाबला तय किया। आठवीं वरीय रितुपर्णा दास ने रूस की नतालिया पर्मीनोवा को संघर्षपूर्ण मैच में 21-19, 18-21, 21-10 से मात दी और अब महिला सिंगल्स के अगले मैच में उनका सामना हमवतन श्रुति मुंदादा से होगा। 


सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की छठी वरीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में हमवतन कृष्ण प्रसाद गरागा और रुतपर्णा पांडा को 21-10, 21-10 से मात दी। प्राशी जोशी, सैली राणे, रिया मुखर्जी, पर्देशी श्रेयांशी, रेशमा कार्तिक और साई उतेजिता राव चुक्का ने भी महिला सिंगल्स के अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed