CWG 2018: बैडमिंटन पदक विजेताओं पर धन बरसा, साइना को स्वर्ण जीतने पर 20 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत जैसे गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलो में बैडमिंटन में सिंगल्स में खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों और मिक्स्ड डबल्स खिताब वाली टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इनाम देकर मालामाल कर दिया। इससे पहले दिन में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) ने भारतीय बैडमिंटन की गोल्डन गर्ल साइना नेहवाल और पीवी सिंधू को उनके व राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ सम्मानित किया।
भारतीय बैडमिंटन संघ राष्ट्रमंडल खेलों में महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली साइना नेहवाल को 20 लाख रुपये, महिला रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू और पुरुष वर्ग में सिंगल्स किदाम्बी श्रीकांत को दस-दस लाख रुपये का बतौर इनाम दिए। सात्विक साईराज रनकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष डबल्स में मेडल जीतने वाली पहली जोड़ी बन इतिहास रचने पर 15लाख रुपये (साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये)का चेक दिया गया।
अश्विन पोनप्पा और सिकी रेड्डी की जोड़ी को महिला डबल्स में कांसा जीतने पर साढ़े सात लाख रुपये (तीन लाख 75 हजार-तीन लाख 75 हजार) का इनाम दिया गया। चीफ राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उनके योगदान के लिए दस लाख रुपये दिए जबकि डबल्स कोच तान किम हर को तीन लाख रुपये, सहायक कोच सियादत उल्लाह सिद्दिकी को डेढ़ लाख रुपय दिए गए। फिजियो किरण, जॉनसन अैर गायत्री को एक एक लाख रुपये बतौर इनाम दिए।
मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने पर भारतीय दल के सभी दस सदस्यों को को पांच-पांच लाख रुपये (कुल 50 लाख रुपये) दिए गए। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने सभी विजेताओं को इनाम के चेक दिए। इस मौके पर बत्रा ने आईओए और भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और भविष्य में हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।