{"_id":"60b1aac51c2ef830dd26a934","slug":"saina-nehwal-and-kidambi-srikanth-not-qualify-for-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा सपना: साइना और श्रीकांत के लिए टोक्यो के दरवाजे बंद","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
टूटा सपना: साइना और श्रीकांत के लिए टोक्यो के दरवाजे बंद
Sat, 29 May 2021 08:15 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 May 2021 08:15 AM IST
सार
बीडब्ल्यूएफ ने कहा, अब न तो कोई क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट होगा और न ही रैंकिंग सूची में कोई बदलाव होगा
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि क्वालिफिकेशन अवधि के अंदर कोई टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त खत्म हो गई थी जब कोविड-19 के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
उस समय बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि कहा था कि वह ओलंपिक क्वालिफाइंग को लेकर बाद में एक और बयान जारी करेगा। तब लगा था कि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकता है।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ ने कहा,‘बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के क्वालिफाइंग समय के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। क्वालिफाइंग अवधि आधिकारिक तौर पर 15 जून 2021 को खत्म हो रही है। ऐसे में वर्तमान ‘रेस टू तोक्यो रैंकिंग’ सूची में बदलाव नहीं होगा।’
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण हालांकि इंडिया ओपन, मलयेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन का आयोजन नहीं हो सका जिससे श्रीकांत और साइना को क्वालिफाई करने का मौका नहीं मिला।
सिंधू सहित चार शटलर खेलेेंगे ओलंपिक में
भारत के चार शटलर ही ओलंपिक में खेल पाएंगे। इनमें विश्व चैंपियन और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और बी साई प्रणीत एकल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे तो चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी युगल में।