{"_id":"5f7523399412e40c6d5218f9","slug":"saina-nehwal-and-kidambi-srikanth-get-easy-draw-in-denmark-open-starting-october-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना और श्रीकांत को 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले डेनमार्क ओपन में आसान ड्रॉ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना और श्रीकांत को 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले डेनमार्क ओपन में आसान ड्रॉ
Thu, 01 Oct 2020 06:00 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल को 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के लिए आसान ड्रॉ मिला है। इस टूर्नामेंट से कोरोना के कारण सात महीने विलंब के बाद संशोधित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बहाल होगा। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी साइना पहले दौर में फ्रांस की याएले होयाक्स से खेलेंगी। जबकि श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के टॉबी पेंटी के खिलाफ करेंगे। दूसरे दौर में उनका सामना हमवतन शुभंकर डे से हो सकता है। शुभंकर पहले दौर में कनाडा के जेसन एंथोनी हो-शुए से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
पारूपल्ली कश्यप पहले दौर में जापान के कोकी वाटानबे से, युवा लक्ष्य सेन फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से और अजय जयराम स्थानीय खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन से भिड़ेंगे। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद आयोजित होने वाला यह पहला टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन