फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina nehwal and kidambi Srikanth advance to pre-quarterfinals of French Open 

फ्रेंच ओपन में साइना और श्रीकांत की जीत से शुरुआत

Thu, 25 Oct 2018 01:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Saina nehwal and kidambi Srikanth advance to pre-quarterfinals of French Open 
saina-kidambi

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। हालांकि पुरुष वर्ग में समीर वर्मा को सात लाख पचास हजार डॉलर इनामी राशि की प्रतियोगिता के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में उपविजेता रहीं साइना ने जापान की सेइना कावाकामी को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से पराजित किया। जबकि गत चैंपियन किदांबी श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग को 21-19, 21-13 से मात दी।
विज्ञापन


वर्ल्ड टूर 750 टूर की स्पर्धा में दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना का अगले दौर में 2017 की विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा और स्पेन की बर्टिज कोलालेस के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से मुकाबला होगा। पांचवीं वरीय श्रीकांत की टक्कर कोरिया के ली डोंग कियून से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते अंतिम आठ में पहुंचने वाले समीर को एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी को लगभग आधे घंटे चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से पराजित कर दिया।


युगल में मनु-सुमित भी जीते 
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने कोरिया के मिन हयुक कैंग और किम वाने हो को 21-18, 21-17 से पराजित किया। मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की पति-पत्नी की जोड़ी क्रिस एडकॉक और ग्रैबिएल एडकॉक से 22-24, 21-18, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। चीन झेंग सिवई और हुआन ने रोहन कपूर और कुहू गर्ग को 21-5, 21-10 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed