फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal and HS Prannoy crash out of china open in second round

चाइना ओपन: साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय हुए बाहर, अब उम्मीद है सिर्फ 'सिंधु'

Thu, 16 Nov 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 16 Nov 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal and HS Prannoy crash out of china open in second round
साइना नेहवाल - फोटो : twitter
साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय का चाइना ओपन सुपरसीरीज में सफर गुरुवार को दूसरे दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। शंघाई में चल रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में साइना और प्रणॉय की हार के बाद अब उम्मीदें सिर्फ पीवी सिंधु से हैं। वो इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से एकमात्र चुनौती शेष हैं।
विज्ञापन


विश्व नंबर-11 एचएस प्रणॉय उलटफेर के शिकार हुए। उन्हें मेंस सिंगल्स के मुकाबले में 53वीं रैंक वाले शटलर से शिकस्त झेलना पड़ी। चीन के चेक यिउ ली ने 42 मिनटों तक चले मुकाबले में प्रणॉय को सीधे सेटों में 21-19 और 21-17 से मात दी।
विज्ञापन


इसके बाद महिला सिंगल्स के मुकाबले में भारत के हाथों फिर निराशा लगी। महिला रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज साइना नेहवाल को चौथी रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची से शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यामागुची ने सीधे सेटों में साइना को 21-18, 21-11 से मात दी। इस साल साइना चौथी बार यामागुची से हारी हैं। अब भारत की उम्मीदें पीवी सिंधु से हैं, जिनका मुकाबला चीनी क्वालीफायर यू हान से होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed