फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   sai prneeth and HS Prannoy make winning starts at World Badminton Championships

श्रीकांत, प्रणीत और प्रणॉय बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे

Tue, 20 Aug 2019 08:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 20 Aug 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
sai prneeth and HS Prannoy make winning starts at World Badminton Championships
साई प्रणीत और प्रणॉय - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत, एचएस प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के दूसरे दौर में जगह बना ली। टूर्नमेंट में 16वीं वरीयता प्राप्त प्रणीत ने पहले राउंड के मुकाबले में कनाडा के जेसन एंथनी हो-शुई को मात दी जबकि प्रणॉय ने फिनलैंड के ईतु हेनो को हराया। 

विज्ञापन


प्रणीत ने 66वीं रैंकिंग के एंथनी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-16 से मात दी। इन दोनों के बीच यह अब तक का पहला मुकाबला था। दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय ने ईतु हेनो को 59 मिनट में 17-21, 21-10, 21-11 से शिकस्त दी। ईतु की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 93 है। 
विज्ञापन


वहीं, किदांबी श्रीकांत ने आयरलैंड के 19 वर्षीय नहात को कड़े मुकाबले में हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर ने नहात एन को 17-21, 21-16, 21-6 से मात की। यह मुकाबला 66 मिनट तक चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, भारत की मेघना जक्कामपुडी और एस.राम पूर्विशा की जोड़ी ने महिला युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी ने ग्वाटेमाला की कोरलेटो सोटो डियाना और सोटोमायोर निकते एलेक्जेंडरे की जोड़ी को मात दी। 

भारतीय महिलाओं ने यह मुकाबला 28 मिनट में 21-10, 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे दौर में यह जोड़ी जापान की शिहो टानाका और कोहारू योनेमोटो की जोड़ी से भिड़ेगी। जापानी जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed