डच और जर्मन ओपन के लिए रवि-मानसी करेंगे टीम का नेतृत्व, 16 सदस्यीय भारतीय दल का एलान
प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रवि और मानसी सिंह नीदरलैड और जर्मनी में खेले जाने वाले जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रांप्री बैडमिंटन टूर्नामेंटों में 16 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इसकी जानकारी दी। डच जूनियर इंटरनेशनल 26 फरवरी से एक मार्च तक नीदरलैंड के हारलेम में खेला जाएगा, जबकि जर्मन जूनियर बर्लिन में चार से आठ मार्च तक होगा।
टीम
बालक: रवि, ऋत्विक संजीवी एस, रोहन गुरबानी, हर्ष अरोड़ा, अच्युतादित्य राव डोडावाराप्पु, एडविन जॉय, गिरीश नायडू बी और शंकरप्रसाद उदय कुमार।
बालिका: मानसी सिंह, तस्नीम मीर, अदिति भट्ट, उत्सव पालित, श्रुति मिश्रा, शैलजा शुक्ला, तृषा जॉली और तान्या हेमंत।