{"_id":"5c45f869bdec22270200ca2c","slug":"pv-sindhu1-saina-and-kidambi-to-compete-at-indonesia-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया मास्टर्सः सिंधु-साइना व श्रीकांत की निगाह सत्र के पहले खिताब पर ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया मास्टर्सः सिंधु-साइना व श्रीकांत की निगाह सत्र के पहले खिताब पर
Mon, 21 Jan 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिंधु, साइना और किदांबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में एटीपी फाइनल्स के रूप में अपना एकमात्र खिताब जीतकर सत्र का शानदार अंत करने वालीं पीवी सिंधु अपने नए सत्र का आगाज भी धमाकेदार तरीके से करना चाहेंगी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु की निगाह अब मंगलवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स की ट्रॉफी पर है। उनके अलावा साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत मलयेशिया मास्टर्स की निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
दूसरी वरीय सिंधु ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलने के बाद मलयेशिया मास्टर्स में शिरकत नहीं की थी। हैदराबाद की 23 वर्षीय सिंधु अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की जी जुरेई के खिलाफ करेंगी। मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल तक पहुंचीं साइना का सामना पहले दौर में क्वालिफायर से होग। श्रीकांत की टक्कर मलयेशिया के लियू डारेन से होगी।
विज्ञापन
समीर व प्रणीत के सामने कठिन चुनौती समीर वर्मा, बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय भी चुनौती पेश करेंगे। समीर को पहले दौर में लिन डैन की चुनौती से तो प्रणीत को ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से पार पाना होगा। प्रणय का सामना चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से होगा।
विज्ञापन
पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना हमवतन मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी से होगा। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भिड़ंत थाईलैंड की जोंगकोलपान के और रविंडा प्राजोंगजइ से होगी। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की पहले दौर में इंडोनेशिया के टी अहमद और लिलयाना एन से खेलेंगे।