{"_id":"5c3780e4bdec22734f66f6e2","slug":"pv-sindhu-won-world-tour-finals-to-critics-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच से जीता वर्ल्ड टूर फाइनल्स : सिंधु","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सकारात्मक सोच से जीता वर्ल्ड टूर फाइनल्स : सिंधु
Thu, 10 Jan 2019 10:59 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
- फोटो : file photo
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को उम्मीद है कि पिछले साल के अंत में वर्ल्ड टूर फाइनल्स की जीत ने उनके आलोचकों को शांत किया होगा जो यह मानते रहे हैं कि वह केवल रजत पदक ही लेने में सक्षम हैं। सिंधु ने जापान की नाजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराकर गुआंगझू में खिताब जीता था।
विज्ञापन
सिंधु ने कहा कि पिछले साल मैंने कई फाइनल में प्रवेश किया लेकिन मैं उतने भर से संतुष्ट नहीं थी। मैंने सकारात्मक सोच बनाई रखी और खिताब जीता। मैं जब फाइनल में हारी भी तब आलोचनाओं के बावजूद मैंने यही सोचा कि मैं कोई पहले राउंड में तो बाहर नहीं हुई।
विज्ञापन