{"_id":"5bf18f12bdec2269717a34b0","slug":"pv-sindhu-to-skip-syed-modi-event-due-to-focus-on-world-tour-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मोदी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी पीवी सिंधु, वजह है बेहद खास","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सैयद मोदी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी पीवी सिंधु, वजह है बेहद खास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने अगले महीने चीन में होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल पर ध्यान देने के लिए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
23 वर्षीय भारतीय महिला स्टार शटलर 1,500,000 डालर इनामी विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 'रेस ऑफ ग्वांग्झू' में पांचवें नंबर है। चीन के शहर ग्वांग्झू में यह टूर्नामेंट 12 से 16 दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन
सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने पीटीआई से कहा, 'सिंधु ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) को सैयद मोदी टूर्नामेंट से हटने की अनुमति प्रदान करने के लिये लिखा है ताकि वह दिसंबर में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स पर ध्यान केंद्रित कर सके।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सिंधु ने आयोजकों और राष्ट्रीय कोच पी गोपीचंद को भी सूचित कर दिया है। विश्व टूर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और पदक जीतने के लिये सिंधु की फॉर्म चरम पर होनी चाहिए। अच्छी तरह से तैयार होने के लिए कम से कम 20 दिन का समय चाहिए।'