{"_id":"5b58b6fc4f1c1b45748b7063","slug":"pv-sindhu-start-new-leval-in-world-champianship-and-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियनशिप व एशियाई खेलों में नए सिरे से शुरुआत करेंगी सिंधु ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व चैंपियनशिप व एशियाई खेलों में नए सिरे से शुरुआत करेंगी सिंधु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सत्र में पहले खिताब की तलाश कर रहीं रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में नए सिरे से शुरुआत करेगी। वह तीन फाइनल में पहुंचीं पर उन्हें उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
सिंधु ने कहा, 'मैं जानती हूं कि कुछ समय से फाइनल हार रही हूं । हर बात का सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होता है । क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में हारने पर आप उन गलतियों से सीखते हैं। आप अच्छा खेल रहे हैं लेकिन आखिरी बाधा पार नहीं कर पा रहे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फाइनल में पहुंचना जीतने के बराबर ही है। पहले या दूसरे दौर में हारना बुरा है। फाइनल में कुछ भी हो सकता है ।'
विज्ञापन
सिंधु भारतीय टीम के साथ शनिवार को चीन रवाना होगी जहां 30 जुलाई से विश्व चैंपियनशिप खेली जानी है। उन्होंने कहा कि मैं इसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं । मेरी तैयारी अच्छी है। फिर एशियाई खेल भी है जिसमें भी मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं । विश्व चैंपियनशिप में ड्रा कठिन होगा लिहाजा उसे हलके में नहीं ले सकते।
विज्ञापन
एशियाई खेल कठिन होंगे लेकिन मुझे लगता है कि इसका स्तर किसी अन्य सुपर सीरीज टूर्नामेंट की तरह होगा। कैरोलिना मारिन के अलावा सारे एशियाई खिलाड़ी इसमें होंगे। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं । यह साल अच्छा रहा है। मैं राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल तक पहुंची लेकिन थकान मुझ पर हावी हो गई थी। मैंने पिछली बार कांस्य जीता था तो इस बार रजत अच्छा है। उम्मीद है अगली बार पीला तमगा जीतूंगी।