फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu, Sameer Verma lose in dismal day for India at Australian Open 2019

सिंधु-समीर को मिली हार, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Thu, 06 Jun 2019 05:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 06 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Pv sindhu, Sameer Verma lose in dismal day for India at Australian Open 2019
पीवी सिंधु - फोटो : pti

ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु सीधे गेम में हार के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में बाहर हो गईं। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। छठी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा, बी साई प्रणीत और पुरुष युगल में सात्विक साईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी हारकर बाहर हो गए। 

विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारुपल्ली कश्यप को भी चीन के महान खिलाड़ी लिन डैन के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा जिससे टूर्नमेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को 29वीं रैंकिंग वाली निचाओन जिंदापोल ने 21-19, 21-18 से हराया। यह 7 मुकाबलों में थाइलैंड की इस खिलाड़ी के खिलाफ खिलाड़ी से सिंधु की दूसरी हार थी। 
विज्ञापन


इससे पहले 12वीं रैंकिंग वाले समीर को चीनी ताइपे के वांग जू वेई ने 21-16, 7-21 , 21-13 से हराया। वहीं प्रणीत को दूसरी वरीयता प्राप्त एंथनी सिनिसुका ने 25-23, 21-9 से शिकस्त दी। सात्विक और चिराग को दूसरी वरीयता प्राप्त ली जुन्हुई और लियू युचेन की जोड़ी ने 21-19, 21-18 से मात दी। कश्यप को भी दो बार के पूर्व ओलिंपिक चैंपियन लिन डैन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 17-21, 22-20, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed