{"_id":"5f4712c58ebc3e6d011c0c10","slug":"pv-sindhu-saina-nehwal-and-srikanth-are-ready-to-play-in-thomas-and-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"थॉमस-उबेर कप में सिंधु, साइना और श्रीकांत सहित शीर्ष शटलर खेलने को तैयार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थॉमस-उबेर कप में सिंधु, साइना और श्रीकांत सहित शीर्ष शटलर खेलने को तैयार
Thu, 27 Aug 2020 07:27 AM IST
Rohit Ojha
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
साइना-सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) तीन से 11 अक्तूबर को आरहुष (डेनमार्क) में होने जा रहे थॉमस और उबेर कप के लिए टीम का चयन एक-दो दिन में करेगा। पुरुष और महिला वर्ग में 10-10 शटलरों का चयन किया जाएगा। कोरोना के चलते टीम का चयन बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
पीवी सिंधु, के श्रीकांत और साइना नेहवाल समेत सभी शीर्ष खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं। इन सभी 20 शटलरों का शिविर आठ सितंबर से शुरू करने का प्रस्ताव फेडरेशन की ओर से साई को दिया जाएगा। बाई के सूत्रों के मुताबिक वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन चाहती है कि भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शिरकत करे। आयोजकों की ओर से बाई को वीजा लगाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
कश्यप को मिल सकती है जगह
रैंकिंग के हिसाब से साइना के पति पी कश्यप की टीम में भागीदारी बनती है। ऐसे में उनके शिविर में शामिल होने की आ रही समस्या भी समाप्त हो जाएगी। फेडरेशन गोपीचंद और प्रकाश पादुकोण अकादमी में शिविर प्रस्तावित करने जा रही है। थॉमस और उबेर कप को टीम विश्व चैंपियनशिप का दर्जा हासिल है।
विज्ञापन