फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu regains second spot in BWF rankings, Saina Nehwal moves to ninth

बीडब्ल्यूएफ की ताजा रैंकिंग में पीवी सिंधु ने लगाई लंबी छलांग

Thu, 25 Oct 2018 08:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu regains second spot in BWF rankings, Saina Nehwal moves to ninth
PV Sindhu

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को जारी बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर दो स्थान हासिल कर लिया। अभी पेरिस में फ्रेंच ओपन में हिस्सा ले रही सिंधु एक पायदान आगे बढ़ी हैं। वह चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


सिंधु पिछले साल अप्रैल में पहली बार नंबर दो पर पहुंची थी, लेकिन इसके बाद वह नीचे फिसल गई थी। यह भारतीय खिलाड़ी इसके बाद नवंबर-दिसंबर में दो महीने तक नंबर दो पर रही थी। 
विज्ञापन

पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली साइना नेहवाल भी एक पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। 

पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत छठे स्थान पर बरकरार हैं जबकि समीर वर्मा पांच पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एचएस प्रणय दो पायदान नीचे 17वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बी साई प्रणीत 26वें स्थान पर हैं, जबकि सौरभ वर्मा दो पायदान ऊपर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी एक पायदान ऊपर 25वें स्थान पर जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी तीन पायदान ऊपर 24वें स्थान पर पहुंच गई हैं। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की की जोड़ी 21वें स्थान पर बनी हुई है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed