{"_id":"5caeeea2bdec22145e482c61","slug":"pv-sindhu-qualify-for-womens-quarter-final-in-singapore-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु, साइना और समीर सिंगापुर ओपन के क्वार्टरफाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधु, साइना और समीर सिंगापुर ओपन के क्वार्टरफाइनल में
Thu, 11 Apr 2019 02:08 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
सिंधु और साइना
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदकधारी पीवी सिंधु ने आसानी से जबकि साइना नेहवाल ने चुनौतीपूर्ण जीत के बाद गुरुवार को 355,000 डालर राशि के सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने विश्व में 22वें नंबर और डेनमार्क की मिया ब्लिचफील्ट को 39 मिनट में 21-13, 21-19 से पराजित किया।
विज्ञापन
यह डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ उनकी लगातार दूसरी जीत है। ओलंपिक रजत पदकधारी और विश्व में छठे नंबर की सिंधु का अगला मुकाबला विश्व जूनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता चीनी खिलाड़ी काइ यानयान से होगा। छठी वरीयता प्राप्त साइना को हालांकि कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि वह मलेशियाई ओपन के पहले दौर में पोर्नपावी चोचुवोंग से पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता करने में सफल रही।
विज्ञापन
उन्होंने थाईलैंड की इस शटलर पर दूसरे दौर में 21-16 18-21 21-19 की रोमांचक जीत दर्ज की। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी अब अगले दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी। साइना जहां चोचुवोंग को हराने में कामयाब रहीं, वहीं उनके पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग से कड़े मुकाबले के बाद करीब से हार गए।
विज्ञापन
साल 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन कश्यप मैच को तीन गेम तक पहुंचाने में तो सफल रहे लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी से 9-21 21-15 16-21 से हार गये। समीर वर्मा ने हालांकि शानदार लय जारी रखते हुए चीन के लु गुआंग्जू को 21-15 21-18 से पराजित किया और अब वह दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन और डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के सामने होंगे।
दिन के शुरू में सिंधु ने पहले गेम में शुरू में 3-0 से बढ़त बनाकर आखिर तक इसे बरकरार रखा लेकिन दूसरे गेम में स्कोर एक समय 8-8 से बराबरी पर था जबकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक समय 11-15 से पीछे भी थी। पिछले महीने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सिंधु ने हालांकि वापसी करके स्कोर 17-17 किया और फिर मैच अपने नाम करने में देर नहीं लगाई।