फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu qualified for semifinal after beat beatriz corrales in quarter final

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: स्पैनिश खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

Fri, 02 Feb 2018 09:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu qualified for semifinal after beat beatriz corrales in quarter final
पीवी सिंधु

देश की महिला बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (2018 ) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने स्पैनिश खिलाड़ी बीटरिज कोरालेस को 21-12, 19-21, 21-11 से हराया।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में स्पैनिश खिलाड़ी 19-21 के स्कोर के साथ दूसरा राउंड जीतने में कामयाब हुई। हालांकि इस राउंड में एक वक्त पीवी सिंधु स्पैनिश खिलाड़ी से 20-13 से पिछड़ी हुई थीं, लेकिन अपना अटैकिंग गेम खेलते हुए उन्होंने खेल में शानदार वापसी की।
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे राउंड में दोनों ही खिलाड़ियों पर सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालीफाई करने का दबाव साफ नजर आया। लेकिन पीवी सिंधू के शानदार खेल की बदौलत उन्होंने यह राउंड 21-11 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने बुल्गारिया की जेटचिरी लिंडा को 21-10, 21-14 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था। अब साइना नेहवाल का सामना अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त बेइवान झेंग से होना है। उन्होंने डेनमार्क की लाइन होमार्क जार्सफेल्ट को सीधे गेम में 34 मिनट में 21-12, 21-11 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed