फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu play her first match against Russian Evgeniya in China Open

चाइना ओपन: वेग्निया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगी पीवी सिंधू, इस साल 5 बार रहीं उपविजेता

Mon, 05 Nov 2018 08:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu play her first match against Russian Evgeniya in China Open
PV Sindhu

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू होने वाली चाइना ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत रूस की वेग्निया कोसेत्सकया के खिलाफ करेंगी। हैदराबादी खिलाड़ी को इस सत्र में अपने पहले खिताब की दरकार है। दुनिया के तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू इस साल फाइनल का तिलिस्म नहीं तोड़ पाईं।

विज्ञापन


वह पांच टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचीं और सभी में उपविजेता रहीं। सिंधू अगर सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो उनका सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकता है। वैष्णवी रेड्डी अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवांग के खिलाफ बुधवार को करेंगी। युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी पहले दौर में जापान के शिहो टनाका और कोहारू योनिमोतो के खिलाफ खेलेंगी।
विज्ञापन


श्रीकांत-प्रणय कल उतरेंगे कोर्ट पर
पुरुष युगल में मनु अत्री ओर बी सुमित रेड्डी की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को डेनमार्क के किम और अंद्रेस के खिलाफ करेगी। एकल में पांचवीं वरीय किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय बुधवार को कोर्ट पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को हेप्टाथलन की सभी सात स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग सात विशेष जूते मिलेंगे। खेल सामग्री बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एडिडास ने सोमवार को यह घोषणा की। जकार्ता एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्वप्ना के दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। स्वर्ण जीतने के बाद सभी को उनकी इस समस्या के बारे में पता चला था।


पिछले दो महीने से एडिडास स्वप्ना की परेशानी का हल निकालने के लिए भारत में अपने अधिकारियों और जर्मनी में अपने मुख्यालय में खिलाड़ी सेवा प्रयोगशाला के साथ विस्तृत काम कर रहा था। इस खिलाड़ी के पैर के आकलन के बाद कंपनी ने विशेष जूता तैयार करके स्वप्ना की मदद करने का फैसला किया। उन्हें अब प्रत्येक स्पर्धा के लिए एक यानी कुल सात जोड़ी जूते दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed