{"_id":"5a0eb5894f1c1b70548bdc48","slug":"pv-sindhu-ousted-by-chinese-qualifier-in-china-open-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन: डिफेंडिंग चैंपियन सिंधु हुई उलटफेर का शिकार, भारत की चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना ओपन: डिफेंडिंग चैंपियन सिंधु हुई उलटफेर का शिकार, भारत की चुनौती समाप्त
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 17 Nov 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु शुक्रवार को चाइना ओपन सुपर सीरीज में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु को 89वीं रैंक वाली चीन की गो फेंग्जी से सीधे सेटों में 11-21, 10-21 से शिकस्त झेलना पड़ी। गत चैंपियन भारतीय शटलर सिंधु महज 37 मिनट में मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन
सिंधु की हार के साथ ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। उनसे पहले गुरुवार को साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु भारतीय फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। उन्होंने मैच का पहला अंक जरूर हासिल किया, लेकिन इसके बाद 19 वर्षीया गो फेंग्जी उन पर पूरी तरह हावी रही। चीनी शटलर ने जल्द ही 11-8 की बढ़त बनाई। सिंधु ने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो 11-15 से पिछड़ गई। फेंग्जी ने फिर लगातार 6 अंक हासिल करते हुए पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उधार लिए बैडमिंटन से करते थे प्रैक्टिस, आज हैं स्टेट चैंपियन
दूसरे सेट में सिंधु से वापसी की जोरदार उम्मीद थी, लेकिन वो थकी हुई नजर आई। इसका फायदा चीनी शटलर ने उठाया और जल्द ही 4-1 की बढ़त बनाई। सिंधु वापसी करने में नाकाम नजर आई और हाफ टाइम तक 4-10 से पिछड़ गई। फिर भारतीय शटलर ने लगातार दो अंक लेकर वापसी की उम्मीदें जगाई, लेकिन गो ने सिंधु को कोई मौका नहीं दिया और स्कोर 12-7 से अपने पक्ष में किया।
गो के शॉट्स को समझना सिंधु के लिए मुश्किल होता जा रहा था। क्वालीफायर ने देखते ही देखते 18-7 की बढ़त बनाई और फिर गेम के साथ मैच 21-10 अपने नाम किया। हालांकि, सिंधु ने एक मैच पॉइंट जरूर बचाया, लेकिन ये काफी नहीं था।