फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV sindhu lost last group stage match in BWF World Tour Finals

BWF World Tour Finals: ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पीवी सिंधु और श्रीकांत की हार, सेमीफाइनल में श्रीकांत की जगह मुश्किल

Fri, 03 Dec 2021 05:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और श्रीकांत को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही श्रीकांत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
PV sindhu lost last group stage match in BWF World Tour Finals
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में सिंधु को थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग ने 21-12, 19-21, 21-14 से हराया। एक घंटा 11 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने कड़ा संघर्ष किया और पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी भी की। हालांकि थाइलैंड की खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


इस मैच के पहले सेट में थाइलैंड की खिलाड़ी ने शुरुआत में ही 11-6 की बढ़त बना ली और पहला सेट 21-12 से जीत लिया। दूसरे सेट में सिंधु ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने 11-6 की बढ़त बनाई। इसके बाद चोचुवॉन्ग ने वापसी करते हुए स्कोर 19-19 कर दिया। हालांकि सिंधु ने यह सेट 19-21 से जीत लिया। तीसरे सेट में भी सिंधु ने शानदार शुरुआत की पर बाद में थाइलैंड की खिलाड़ी ने 21-14 से यह सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


श्रीकांत का सेमीफाइल में पहुंचना मुश्किल
किदांबी श्रीकांत को अपने तीसरे और ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। उन्हें ली जी जिया ने 37 मिनट के अंदर 21-19, 21-14 से हराया। वहीं भारत की महिला जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की ने इंग्लैंड की क्लो बिर्च और लॉरेन स्मिथ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। हालांकि उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पहले ही खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने इससे पहले जर्मनी की युवोन ली को सीधे सेटों में हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरा मैच जीता था और उनका सेमीफाइनल में पहुंचीं थी। वहीं लक्ष्य सेन हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच गए क्योंकि क्योंकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता और रसमस गेमके इस टूर्नामेंट से हट चुके हैं।


दूसरे मैच में श्रीकांत हारे
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने पहले मैच में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 42 मिनट में 21-14, 21-16 से मात दी थी। हालांकि तीन में से दो मैच हारने के बाद उनका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है। वहीं चिराग और सात्विक की जोड़ी ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इस जोड़ी से पहले साइना नेहवाल ने चोट को चलते विश्व चैंपियनशिप में न खेलने का फैसला किया था। विश्व चैंपियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed