फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu lost against seyong in korea open know K srikanth match result

Korea Open: सिंधू और श्रीकांत सेमीफाइनल में हार कर बाहर, कोरिया ओपेन में भारतीय चुनौती खत्म

Sat, 09 Apr 2022 01:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुंचेओन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुंचेओन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 01:30 PM IST
सार

सेमीफाइनल मैच में सिंधू को सीयंग के खिलाफ सीधे सेट में 21-14, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अश्विनी औप सिक्की की जोड़ी भी 21-19, 21-1 से यह मैच हारी। श्रीकांत 21-19, 21-16 से हारे। 
 

विज्ञापन
PV Sindhu lost against seyong in korea open know K srikanth match result
पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरिया ओपेन में भारतीय खिलाड़ियों का सफर खत्म हो चुका है। एक दिन पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत और एन सिक्की-अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी के हारने से भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। शनिवार के दिन भारत  के लिए लगातार तीन मैच निराशाजनक रहे हैं। भारतीय  बैडमिंडन स्टार पीवी सिंधू और श्रीकांत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एन सिक्की और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी अपना मैच हार गई। मालविका बंसोड़ और लक्ष्य सेन पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

 
किदांबी श्रीकांत को किस्टी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में उन्होंने कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंत में उन्हें 21-19 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा मुकाबला रहा, लेकिन श्रीकांत पलटवार नहीं कर सके और यह सेट 21-16 के अंतर से हार गए। इसके साथ ही उन्होंने मैच भी गंवा दिया। 
विज्ञापन


सिंधू भी सीधे सेटों में हारी 
दूसरी सीड एन सीयंग के खिलाफ मैच में सिंधू कभी भी लय में नहीं दिखीं और सीधे सेटों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं एन सिक्की और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी इस मैच में लय नहीं पकड़ सकी। भारतीय जोड़ी को 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधू सीयंग के खिलाफ दूसरे सेट में लय में दिखी थीं, लेकिन पलटवार नहीं कर पाईं और कोरिया की खिलाड़ी ने लगातार दूसरा सेट जीतकर यह मैच भी अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में स्कोर 17-18 के करीब पहुंच चुका था। इसके बाद सीयंग ने लगातार चार अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सिंधू ने 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन कोरिया की खिलाड़ी ने शानदार वापसी कर मैच अपने नाम किया। 


सिंधू ने 21-10, 21-16 से जीता था क्वार्टर फाइनल मैच
तीसरी सीड सिंधू ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सातवीं सीड थाइलैंड की बुसनान को सीधे सेट में 21-10,21-16 से हराया था। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधू शुरुआत में 2-5 के अंतर से पिछड़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार चार प्वाइंट लेकर 6-5 की बढ़त बनाई और 21-10 से पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत में ही 8-2 की बढ़त ले ली थी। उन्होंने इसे जारी रखा और यह सेट 21-16 के अंतर से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed