फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu, Kidambi Srikanth lose in semi finals of Malaysian Open 2018

मलयेशिया ओपन 2018 में भारत की चुनौती समाप्त, सिंधु और श्रीकांत नहीं पार कर सके यह बाधा

Sat, 30 Jun 2018 08:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu, Kidambi Srikanth lose in semi finals of Malaysian Open 2018

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को मलयेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन दोनों की हार के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 

विज्ञापन


श्रीकांत को दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता के हाथों 13-21,13-21 से, जबकि सिंधु को गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग से 15-21, 21-19, 11-21 से हार झेलनी पड़ी। ताइ जू यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत की नौ मैचों में मोमोता के खिलाफ यह छठी हार है। वहीं मोमोता की यह लगातार 21वीं जीत है।  
विज्ञापन


55 मिनट में हारीं सिंधु : सिंधु ताई की बेहतर तकनीकी खेल और शारीरिक दमखम की बराबरी नहीं कर पाई और 55 मिनट में हार गईं। सिंधु की यह ताई के खिलाफ 12 मैचों में नौवीं और लगातार पांचवीं हार है। ताई ने कोर्ट पर अच्छी मूवमेंट दिखाई और आक्रामकता के साथ अच्छा रक्षात्मक खेल भी दिखाने में सफल रही। इससे उन्हें सिंधु के खिलाफ जीत दर्ज करने में मदद मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु और ताई ने कुछ अच्छी रैली भी खेली जिसमें अच्छे ड्राप और नेट शॉट देखने को मिले। पहले गेम में ताई ने बेहतर शुरुआत करते हुए 9-6 की बढ़त बनाई। सिंधु ने वापसी की कोशिश की लेकिन ब्रेक तक चीनी ताइपे की खिलाड़ी 11-9 से आगे थी। ताई काफी फिट नजर आ रही थी और उनके ड्राप शॉट और स्मैश शानदार थे। उन्होंने इसके बाद स्कोर 20-15 पर पहुंचाया और सिंधु की गलती के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बनाई। 

ताई जू ने हालांकि वापसी करते हुए 9-9 पर बराबरी हासिल कर ली और ब्रेक तक वह 11-10 के मामूली अंतर से आगे थी। सिंधु ने हालांकि ताई को हावी होने का मौका नहीं दिया और लगातार चार अंक के साथ 18-16 की बढ़त बना ली। ताई ने फिर वापसी करते हुए 19-18 की बढ़त बनाई लेकिन ताई के बाहर शॉट खेलने पर सिंधु को गेम प्वाइंट मिला और फिर चीनी ताइपे ने दोबारा इस गलती को दोहराकर दूसरा गेम भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया। 

तीसरे और निर्णायक गेम में 4-4 के स्कोर के बाद ताई ने 11-6 की बढ़त बनाई। चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने जल्द ही स्कोर 16-8 किया। सिंधु ने इसके बाद दो कमजोर रिटर्न दिए जिससे ताई ने चौथी बार फाइनल में जगह बना ली। 

श्रीकांत व मोमोता में हुई कड़ी टक्कर : श्रीकांत और मोमोता के बीच शुरू में कड़ा संघर्ष हुआ। स्कोर पहले 3-3 और फिर 5-5 था जिसके बाद जापान के खिलाड़ी ने 10-7 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने इसके बाद अच्छी रैली की लेकिन जब नेट पर शॉट खेलकर ब्रेक तक मोमोता को बढ़त बरकरार रखने का मौका दिया। बाएं हाथ से खेलने वाले जापानी खिलाड़ी ने इसके बाद कोर्ट पर अपनी अच्छी मूवमेंट से पहले 13-8 और फिर 17-12 की बढ़त बनाई। 


श्रीकांत ने बैकलाइन पर गलती के साथ मोमोता को गेम प्वाइंट दिया जिन्होंने शानदार नेट शॉट के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में मोमोता शुरू से ही हावी रहे उन्होंने 5-1 की बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक 11-5 से आगे हो गए। जापानी खिलाड़ी ने इसके बाद भी लगातार अंक जुटाए और श्रीकांत के नेट पर शॉट उलझाने के साथ मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed