फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu hopeful of playing in Thailand despite increasing travel restrictions

बढ़ती यात्रा पाबंदियों के बावजूद सिंधु को ब्रिटेन से थाईलैंड की यात्रा करने की उम्मीद

Tue, 22 Dec 2020 04:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu hopeful of playing in Thailand despite increasing travel restrictions
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने इस देश में कोविड-19 की स्थिति बदतर होने के बाद भी मंगलवार को उम्मीद जताई कि ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर अन्य देशों के बढ़ते प्रतिबंध के बावजूद वह जनवरी में टूर्नामेंट के लिए थाईलैंड की यात्रा कर पाएंगी। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी सिंधु पिछले दो महीने से लंदन में ट्रेनिंग कर रही हैं और कोरोना वायरस ब्रेक के बाद उन्हें अपना पहला टूर्नामेंट थाईलैंड में खेलना है।

विज्ञापन


दो सुपर 1000 प्रतियोगिताओं (12 से 17 जनवरी और 19 से 24 जनवरी) में हिस्सा लेने के लिए सिंधु को तीन जनवरी तक बैंकॉक पहुंचना होगा। सिंधु ने पीटीआई से कहा, 'मैंने जनवरी के पहले हफ्ते में यात्रा की योजना बनाई है। थाईलैंड में ब्रिटेन से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंध नहीं है इसलिए मैं दोहा से यात्रा कर सकती हूं। मैं खाड़ी के देशों के रास्ते थाईलैंड जाने की योजना बना रही हूं।'
विज्ञापन


भारत सहित दुनिया भर के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है। इंग्लैंड के कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रमित प्रकार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सिंधु अक्तूबर में लंदन गईं थी और वह ब्रिटेन के बैडमिंटन खिलाड़ियों टोबी पेंटी और राजीव ओसेफ के साथ राष्ट्रीय ट्रेनिंग केंद्र में ट्रेनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड चरण के साथ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की वापसी होगी लेकिन देश में लोकतंत्र समर्थक विरोध अभियान का सामना करना पड़ा है और हाल में वहां कोविड-19 मामलों में भी इजाफा हुआ है। सिंधु ने कहा, 'मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी चल रही है। राष्ट्रीय केंद्र बंद नहीं है। इसे जैविक रूप से सुरक्षित केंद्र के रूप में चलाया जा रहा है इसलिए मैं थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिताओं से पहले अभ्यास कर पा रही हूं।'


खेल मंत्रालय ने हाल में सिंधु के आग्रह को स्वीकार किया था कि जनवरी में तीन टूर्नामेंटों के लिए उनका निजी फिजियो और फिटनेस ट्रेनर उनके साथ जाए। सिंधु ने पिछली बार मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित कर दी गईं। अक्तूबर में सिंधू डेनमार्क ओपन से हट गईं थी जो मार्च से आयोजित होने वाले दो टूर्नामेंटों में से एक था। इसके अलावा जर्मनी में सारलोरलक्स ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट का आयोजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed