फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu, ESPNs Female Sportsperson of the Year

पीवी सिंधु लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

Thu, 20 Feb 2020 08:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 08:25 PM IST
सार

  • निशानेबाज सौरभ चौधरी पुरुष वर्ग में सबसे बेहतर आंके गए

विज्ञापन
PV Sindhu, ESPNs Female Sportsperson of the Year
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन पी वी सिंधु ने लगातार तीसरी बार ईएसपीएन की 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' का पुरस्कार जीता जबकि युवा निशानेबाज मेरठ के सौरभ चौधरी पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ चुने गए।

विज्ञापन


सौरभ ने विश्व कप में पांच स्वर्ण पदक जीते जिनमें दो 10 मीटर एयर पिस्टल और तीन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में मिले। फर्राटा धाविका दुती चंद को ‘करेज’ पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने लिंग संबंधी नियमों को लेकर आईएएएएफ से लड़ाई जीती और ट्रैक पर लौटीं।
विज्ञापन


साथ ही समलैंगिक रिश्ते में होने की बात भी स्वीकार की थी। शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी’ का पुरस्कार मिला जिन्होंने मास्को में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती। वह 2016 से 2018 के बीच मातृत्व अवकाश के कारण ब्रेक पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन्हें भी मिला पुरस्कार

  • वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी : पहलवान दीपक पुनिया
  • सर्वश्रेष्ठ कोच : पुलेला गोपीचंद
  • सर्वश्रेष्ठ खेल पल : सिंधू का विश्व चैंपियन
  • सर्वश्रेष्ठ टीम : मनु भाकर और सौरभ चौधरी
  • सर्वश्रेष्ठ पैरा एथलीट : शटलर मानसी जोशी
  • लाइफटाइम अचीवमेंट : बलबीर सिंह सीनियर, हॉकी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed