{"_id":"5e3af52c8ebc3ee5d338b031","slug":"pv-sindhu-defeated-rituparna-das-in-her-last-pbl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु ने जीत से किया PBL का अंत, अंतिम मैच में रितुपर्णा को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधु ने जीत से किया PBL का अंत, अंतिम मैच में रितुपर्णा को हराया
Thu, 06 Feb 2020 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को उम्मीद के अनुरूप रितुपर्णा दास को शिकस्त दी लेकिन उनकी टीम हैदराबाद हंटर्स प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) से बाहर हो चुकी है। मौजूदा विश्व चैम्पियन और रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधु ने पुणे एसेस की रितुपर्णा को 15-7 15-8 से पराजित किया और पीबीएल का अंत जीत से किया।
विज्ञापन
वहीं पीबीएल में पदार्पण करने वाले मिथुन मंजूनाथ ने हैदराबाद के ट्रंप खिलाड़ी प्रिंयाशु राजावत को 15-11 11-15 15-13 से मात दी। इससे पहले पुणे के चिराग शेट्टी और हेंड्रा सेतियावान ने बेन लेन और सीन वेंडी पर 15-12 15-9 से जीत हासिल की थी। है
विज्ञापन
दराबाद के लिए मिश्रित युगल में व्लादिमीर इवानोव और एन एस रेड्डी की जोड़ी ने क्रिस एडकॉक और गैब्रियल एडकॉक की जोड़ी को 15-9 11-15 15-8 से हराया। इससे दोनों टीमें अपने ट्रंप मैच गंवाकर 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। निर्णायक और पांचवें मैच से मुकाबले का नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन