फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu defeated against akane yamaguchi in dubai ss finals

DUBAI SS फाइनल्स: 94 मिनट संघर्ष करने के बाद हारी सिंधु, फाइनल में इनसे मिली शिकस्त

Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu defeated against akane yamaguchi in dubai ss finals
पीवी सिंधु - फोटो : twitter

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु रविवार को इतिहास रचने से चूक गईं। भारतीय शटलर को बीडब्लूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के महिला सिंगल्स में जापान की अकाने यामागूची से 21-15, 12-21, 19-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।

विज्ञापन


अगर सिंधु जीतने में कामयाब होती तो वो वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनती।

यामागूची ने ग्रुप चरण में सिंधु से मिली हार का हिसाब बराबर किया। भारतीय शटलर को 94 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त का सामना करना पड़ा।

शनिवार को सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफी को हराकर साइना नेहवाल की बराबर की थी, जिन्होंने 2011 में इस इवेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं 2009 में ज्वाला गुट्टा और वी डिजू की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


सिंधु ने पहले गेम में 2-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की। हालांकि, जापानी शटलर ने लगातार पांच अंक हासिल करके जोरदार वापसी की और स्कोर में 5-2 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिंधु ने 33 शॉट की रैली जीतते हुए स्कोर 8-8 से बराबर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उनकी विरोधी ने 31 शॉट की लंबी रैली के बाद एक गलती की जबकि भारतीय शटलर ने बढ़त बरकरार रखते हुए स्कोर 11-8 कर दिया। सिंधु ने पहला गेम 23 मिनट में अपने नाम किया।

दूसरे गेम में जापानी शटलर का बोलबाला रहा और वो पूरी तरह सिंधु पर हावी रहीं। यामागूची ने 26 मिनट में दूसरा गेम अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे सेट की शुरुआत में सिंधु हावी नजर आईं। उन्होंने 4-0 की बढ़त बनाई।


यामागूची ने फिर वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और जल्द ही 11-8 की बढ़त बनाई। यहां से मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ, लेकिन अंत में जीत जापानी शटलर के खाते में गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed