{"_id":"5d5d50f08ebc3e6c3a2ce7c9","slug":"pv-sindhu-beats-chinese-taipei-pai-yu-po-to-advance-into-women-s-singles-third-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु, साइना बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधु, साइना बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
Thu, 22 Aug 2019 09:10 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
pv sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में आसान जीत दर्ज की। पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली सिंधु ने शानदार रैलियां की और दूसरे दौर में चीनी ताइपे की पाइ यू पो को 43 मिनट में 21-14 21-14 से हराया।
विज्ञापन
पहले दौर में बाई हासिल करने वाली पांचवीं वरीय सिंधु को प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की नौवीं वरीय बेईवान झेंग का सामना करना पड़ सकता है। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को पिछले साल इंडिया ओपन के फाइनल में झेंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पहले गेम में सिंधु और पाइ यू ने सतर्क शुरुआत की। सिंधु ने 5-5 के स्कोर के बाद तेजी दिखाई और ब्रेक तक 11-7 की बढ़त हासिल कर ली। बैकलाइन में गलती करते हुए पाइ यू ने सिंधु को छह गेम प्वाइंट दिए और भारतीय खिलाड़ी ने क्रास कोर्ट रिटर्न के साथ पहला गेम जीत लिया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में सिंधु ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त दिलाई। पाइ सू ने हालांकि रैली में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कोर 5-7 किया। ताइवान की खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने के सफल रही लेकिन इसके बाद सिंधु ने शानदार खेल दिखा और दूसरा गेम 21-14 से जीत मैच अपनी झोली में डाला।
जे मेघना और पूर्विशा एसराम की भारतीय महिला युगल जोड़ी को शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जापान की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 8-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।