फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv Sindhu beats Akane Yamaguchi to top group dubai super series finals 

दुबई ओपन सुपर सीरीज में पीवी सिंधु ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

Sat, 16 Dec 2017 08:32 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
pv Sindhu beats Akane Yamaguchi to top group dubai super series finals 
पीवी सिंधु - फोटो : zee news

हमादान स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे दुबई ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में रियो ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। मुकाबले में उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को 21-9, 21-13 से हराया। सिंधु ने यामागुची से यह मैच कुल 36 मिनट में अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंधु सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी हैं। इस साल दो सुपर सीरीज खिताब और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिंधु का सेमीफाइनल में मुकाबला शनिवार को चीन की चेन युफेई से होगा। जिन्होंने थाईलैंड की रात्चानोक इंतानोन को ग्रुप बी के मैच में 21-18, 13-21, 21-18 से मात दी।
विज्ञापन


बात दें कि इससे पहले दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सिर्फ 36 मिनट में जापान की सायाका सातो को 21-13, 21-12 से हराया था। भारतीय शटलर ने पहले मुकाबले में ही चीन की ही बिंगजाओ को हराया था। इस तरह अब वे अपने ग्रुप में तीनों मैच जीतकर टॉप पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः-DUBAI SS फाइनल्स: सिंधु ने 63 मिनट में जीता मुकाबला, श्रीकांत हारे

पहले गेम में सिंधु शुरू से ही हावी रहीं और 5-0 की बढ़त लेने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसानी से पहला गेम अपने नाम किया। हालांकि दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन शुरुआत में ही वह कुछ कर सकीं।


गेम का पहला अंक यामागुची ने लिया। हालांकि सिंधु ने तुरंत उसकी बराबरी की। हालांकि कुछ देर तक प्रयास चलती रही और स्कोर 4-4 से बराबर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार 2 अंक बटोर कर 6-4 की लीड बनाई, लेकिन यामागुची खेल में लगातार वापसी की राह टटोल रही थीं और स्कोर को उन्होंने 8-6 तक रखा।

सिंधु लगातार खेल पर अपना नियंत्रण बनाए हुए थीं और यामागुची को वह लगातार गलतियां करने पर मजबूर करती रहीं। इस तरह स्कोर 13-8 हो गया। यामागूची ने वापसी की कोशिश में अंतर घटाकर 12-14 किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी का खेल पर नियंत्रण बना रहा। भारतीय खिलाड़ी ने स्कोर 18-12 पहुंचाने के बाद दूसरा गेम 21-13 से समाप्त करते हुए मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed