फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu beats Akane Yamaguchi to move into the in Badminton World Championships final

सिंधु ने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

Sat, 04 Aug 2018 09:27 PM IST
भाषा, नानजिंग (चीन)
भाषा, नानजिंग (चीन) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu beats Akane Yamaguchi to move into the in Badminton World Championships final
पीवी सिंधु - फोटो : file photo

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधुने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां जापान की अकाने यामागुची को महिला एकल सेमीफाइनल के संघर्षपूर्ण मैच में सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


पिछले साल जापान की नोजोमी ओकुहारा से हारने के कारण उप विजेता रही विश्व की तीसरे नंबर की सिंधुने 55 मिनट तक चले मैच में विश्व में दूसरे नंबर की यामागुची को 21-16, 24-22 से हराया।सिंधु ने मैच के बाद कहा, 'यह कुल मिलाकर अच्छा मैच था। उम्मीद है कि इस बार मुझे पिछली बार की तुलना में बेहतर परिणाम मिलेगा। मुझे कल के लिये अच्छी तैयारी करनी होगी। इसलिए अभी काम खत्म नहीं हुआ है।'
विज्ञापन


इस मैच से पहले सिंधुका यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 6-4 था। इस साल दोनों का दो बार मुकाबला हुआ जिसमें उन्होंने एक एक जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप में 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्षीय सिंधुकल होने वाले फाइनल में स्पेन की कारोलिना मारिन से भिड़ेगी जो दो बार की स्वर्ण पदक विजेता हैं। मरीन ने रियो ओलंपिक के फाइनल में सिंधुको हराकर स्वर्ण पदक जीता था। ओवरऑल मारिन का सिंधुके खिलाफ रिकार्ड 6-5 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने इस साल जून में मलेशिया ओपन में स्पेनिश खिलाड़ी को हराया था। मरीन ने आज चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त ही बिंगजियाओ को 13-21 21-16 21-13 से हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। 

PV Sindhu beats Akane Yamaguchi to move into the in Badminton World Championships final
pv sindhu - फोटो : file photo

सिंधु शुरू में नर्वस दिखी। उन्हें लय हासिल करने में समय लगा और यामागुची ने तब तक 5-0 की बढ़त बना दी। जब स्कोर 4-8 था तब सिंधुने लगातार पांच अंक बनाये और 9-8 से बढ़त हासिल कर ली। हालांकि इंटरवल के समय जापानी खिलाड़ी 11-0 से मामूली बढ़त लिये हुए थी। इसके बाद सिंधु ने बेहतर खेल दिखाया तथा लगातार आठ अंक बनाकर 18-12 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद हालांकि दो बार उनका शाट बाहर गया जिससे यामागुची को वापसी का मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी के पास चार ब्रेक प्वाइंट थे और वह इनमें से पहले पर गेम अपने नाम करने में सफल रही। 

दूसरे गेम में भी शुरू में सिंधु एक समय 2-6 से पीछे थी लेकिन इस भारतीय ने अंतर 7-8 कर दिया। यामागुची ने हालांकि क्रास कोर्ट स्मैश से अंक बनाया और फिर इंटरवल तक 11-7 से बढ़त बनाये रखी। जापानी खिलाड़ी ने जल्द ही अपनी बढ़त 14-9 कर दिया। इसके बाद एक समय स्कोर यामागुची के पक्ष में 16-12 से आगे थी। सिंधुने यहां से गजब का जज्बा और अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया और लगातार आठ अंक बनाये। 

सिंधु ने जल्द ही मैच प्वाइंट हासिल किया लेकिन यामागुची ने इसका बचाव करने के बाद गेम प्वाइंट भी हासिल किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में लंबी रैलियां देखने को मिली। सिंधुने तीसरे मैच प्वाइंट पर मैच अपने नाम किया। तब जापानी खिलाड़ी का शाट बाहर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed