फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu and saina nehwal qualify for second round of singapur 2019

सिंगापुर ओपनः साइना-सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत-कश्यप व प्रणय भी जीते

Wed, 10 Apr 2019 05:41 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu and saina nehwal qualify for second round of singapur 2019
साइना-सिंधु

स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया की लैनी अलेसांद्रा मैनाकी को मात्र 27 मिनट में 21-9, 21-7 से मात देकर दूसरे दौर का टिकट कटा लिया। 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु का अगले दौर में सामना डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन छठी वरीयता प्राप्त साइना ने इंडोनेशिया की ही यूलिया योसेफिन सुसांतो को आसानी से 21-16, 21-11 शिकस्त दी।  साइना की टक्कर अब थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगी, जिन्होंने भारत की मुग्धा अग्रे को 21-6, 21-8 से हराया।
विज्ञापन


श्रीकांत, कश्यप, प्रणय व समीर भी जीते
किदांबी श्रीकांत, पी कश्यप, एचएस प्रणय और समीर वर्मा ने भी पहली बाधा पार कर ली। छठी वरीय श्रीकांत ने थाईलैंड के सिथिकोम थामसिन को 21-17, 21-18 से और कश्यप ने डेनमार्क के रासमुस गेमके को 21-19, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप की भिड़ंत ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से और श्रीकांत की हांस क्रिस्टियन से होगी। प्रणय ने ब्राइस लेवरडेज को 11-21, 21-16, 21-18 से, जबकि समीर ने सुपन्यु अविहिंग्सनोन को 21-14, 21-6 से पराजित किया। 

जैरी-सिक्की दूसरे दौर में

मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी जोड़ी ने हमवतन अर्जुन एमआर और के  मनीषा की जोड़ी को 21-18, 21-7 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची। सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख को थाईलैंड के देचापोल पुआवारानुकरोह और सैपसिरी तारातानाचाई से 12-21, 12-21 से शिकस्त मिली।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी पहले ही दौर में सिंगापुर के क्वालिफायर डैनी बाव क्रिसनांता और कीन हीन लोह से 13-21,17-21 से हारकर बाहर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed