{"_id":"58e5d4aa4f1c1bf8335b49dc","slug":"pv-sindhu-and-saina-nehwal-lose-match-in-round-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया ओपन: भारत को लगा झटका, सिंधु व साइना पहले दौर में ही बाहर ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलेशिया ओपन: भारत को लगा झटका, सिंधु व साइना पहले दौर में ही बाहर
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के कुचिंग में चल रही मलेशिया ओपन सुपर सीरीज में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारत की दो शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को अपने निराशजनक प्रदर्शन के कारण टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा। रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने हाल ही में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन को हराकर इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन मलेशिया ओपन बैडमिंटन में सिंधु को चीन की गैरवरीय खिलाड़ी चेन यूफेई ने 18-21, 21-19, 21-17 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल अपने खराब प्रदर्शन से उबर नहीं पाई और इस टूर्नामेंट में उन्हें जापान की चौथी वरीय खिलाड़ी अकाने यामागुची ने 19-21 21-13 21-15 से हरा दिया।
एक घंटे चला सिंधु का मुकाबला
सिंधु और चेन का मुकाबला करीब एक घंटे तक चला और मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही सिंधु से उम्मीद की जा रही थी, वो अपने जीत के क्रम को बरकरार रखेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इससे पहले उन्होंने इंडिया ओपन में विश्व की दूसरी वरीय खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से हराया था। गौरतलब है कि भारतीय स्टार पहली बार इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंची थी, जहां खिताब जीतने में सफल रही।
जयराम से उम्मीद
पुरुष वर्ग में अजय जयराम ने चीन के कियाओ बिन को मात्र 31 मिनट में 21-11 21-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश लिया। जहां उनका मुकाबला गुरुवार को रियो कांस्य पदक विजेता डेनमार्क में विक्टोर से होगा।