फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu and Kidambi Srikanth started off with victories at the BWF World Tour Finals

BWF World Tour Finals:: पीवी सिंधू ने पहले मुकाबले में क्रिस्टिोफरसेन तो किदांबी ने पोपोव को हराया

Thu, 02 Dec 2021 07:26 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Dec 2021 07:26 AM IST
सार

सात साल पहले नॉकआउट में पहुंचने वाले श्रीकांत का सामना अब तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से होगा।

विज्ञापन
PV Sindhu and Kidambi Srikanth started off with victories at the BWF World Tour Finals
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन शटलर पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जीत के साथ शुरुआत की। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने ग्रुप चरण के अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफरसेन को 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-16 से पराजित किया।

विज्ञापन


वर्ष 2018 की चैंपियन का दूसरा मुकाबला जर्मनी की यवोन्ने ली से होगा। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 42 मिनट में 21-14, 21-16 से मात दी।
विज्ञापन


मोमोता के हटने जीते लक्ष्य 
अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जीत के साथ पदार्पण किया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता बीस वर्षीय लक्ष्य के खिलाफ मुकाबले से एक मिनट तक ही हट गए। तब पहले गेम में स्कोर अभी एक-एक ही था। इससे लक्ष्य जीत दर्ज करने में सफल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पोनप्पा-सिक्की की जोड़ी हारी 
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को अपने ग्रुप के पहले मुकाबले में जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी के हाथों 14-21, 18-21 से शिकस्त मिली। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भी डेनमार्क के किम एस्ट्रुुप व एंडर्स स्कारुप से 16-21, 5-21 से हार मिली।

साइना पहली बार नहीं खेलेंगी विश्व चैंपियनशिप में 
साइना नेहवाल अपने कॅरिअर में पहली बार चोटों के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने विश्व चैंपियनशिप में एक रजत (2015) और एक कांस्य पदक (2017) जीता है जबकि आठ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।

विश्व चैंपियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। साइना के पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने कहा कि साइना को इस चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा क्योंकि वह ग्रोइन और घुटने की चोट से जूझ रही हैं। वह समय पर फिट नहीं हो सकेंगी। उन्हें उबेर कप में ग्रोइन की चोट लगी थी।


डेनमार्क में वह ठीक थी लेकिन चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी। फ्रेंच ओपन खेलते समय चोट बढ़ गई और दर्द होने लगा। उम्मीद है कि वह 15 से 15 दिसंबर तक वापसी कर सकेंगी। साइना ने 2006 के बाद से हमेशा विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed