सिंधु-श्रीकांत ने अपने बचपन को कुछ इस तरह किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन को कुछ इस तरह से याद किया। दरअसल दोनों ने अपने-अपने बचपन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। दोनों ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए ट्वीट किया। दोनों ने #youngchamps टैग के साथ यह ट्वीट किया है।
पहले पीवी सिंधु ने अपने बचपन की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा , '8 साल की उम्र में बैडमिंटन की शुरुआत से सिल्वर मेडल तक का सफर'। साथ ही उन्होंने श्रीकांत से भी उनकी कहानी पूछी। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर के साथ एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी मां और कोच गोपी पुलेलाचंद के साथ नजर आ रही हैं।'
वहीं, इसके कुछ समय बाद ही श्रीकांत ने भी कोच गोपीचंद के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह किसी कार्यक्रम में उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा 'मैंने 16 साल की उम्र में अकेडमी जॉइन की लेकिन मेरे लिए आज भी यह पल बहुत खास है।' इस दौरान उन्होंने एचएस प्रणॉय से भी उनकी बचपन की कहानी पुछी।
This is me, at the age of 8 My journey from being a young passionate shuttler to an Olympic silver medalist has been amazing. @srikidambi , what’s your #YoungChamps story? pic.twitter.com/kn9QJxUXn1
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) December 4, 2017
Here you go @Pvsindhu1. Although I joined academy when I was 16, As was a kid I can never forget this moment. Now I nominate my training partner @PRANNOYHSPRI to share his childhood pic. #YoungChamps pic.twitter.com/K7x7zHdyrl
— Kidambi Srikanth (@srikidambi) December 4, 2017
बता दें कि श्रीकांत ने हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले वो तीन खिताब जीत चुके हैं। 24 साल के श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन सुपर सिरीज के मेन्स फाइनल में जापान के केंता निशीमोतो को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब के साथ श्रीकांत एक साल में चार सुपर सिरीज टाइटल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क ओपन अपने नाम कर चुके हैं।
वहीं, हाल ही में तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु प्रतिष्ठित हांगकांग ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ताई जु यिंग से हार का सामना करना पड़ा था। चीनी ताइपे की खिलाड़ी यिंग ने फाइनल मैच में सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से मात दी थी।