बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधू-श्रीकांत को चोट के कारण आराम, साइना-प्रणय करेंगे भारत की चुनौती की अगुवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू और नंबर एक पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को चोट के कारण भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने 20 से 27 मई तक बैंकॉक में होने वाले 2018 बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप और उबेर कप के लिए मंगलवार को घोषित टीम में आराम दिया है। महिला वर्ग में भारत की चुनौती की अगुवाई दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल और पुरुष वर्ग में आठवें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय करेंगे।
भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव अनूप नारंग ने भारत की पुरुष और महिला टीमों की घोषणा के बाद %अमर उजाला’ से मंगलवार को कहा, %सिंधू के टखने में चोट थी और इसीलिए वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी केवल महिला सिंगल्स स्पर्धा में ही शिरकत कर पाईं। श्रीकांत की मांसपेशी में भी खिंचाव है । हमने इसीलिए इन दोनों को आराम दिया है।
हमारे लिए आगे जकार्ता में होने वाले एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप खासी अहम हैं और इसीलिए हम चाहते कि सिंधू और श्रीकांत इनके लिए पूरी तरह फिट रहे। हम नहीं चाहते कि थॉमस और उबेर कप में खेल कर उनकी चोट और बिगड़े।’
भारत ने थॉमस कप के लिए एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय के साथ दुनिया के 18 वें नंबर के खिलाड़ी साई प्रणीत, प्रतिभासम्पन्न जूनियर खिलाड़ी समीर वर्मा, जूनियर विश्व रैंकिंग में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन को टीम में शामिल किया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की सिंगल्स में स्वर्ण विजेता साइना नेहवाल , उदीयमान वैश्नवी जाका रेड्डी , साई कृष्णा प्रिया, अनुरा प्रभु देसाई और वैश्वनी भाले उबेर कप सिंगल्स में भारत की चुनौती की अगुवाईकरेंगी।
थॉमस कप में पुरुष सिंगल्स में भारत की टीम है: एचएच प्रणय, बी साई प्रणीत, समीर वर्मा और लक्ष्य सेन।
पुरुष डबल्स: मनु अत्री व सुमित रेड्डी,श्लोक रामचंद्रन व एमआर अर्जुन, संयम शुक्ला और अरुण जॉर्ज।
उबेर कप: महिला सिंगल्स : साइना नेहवाल, वैश्नवी जाका रेड्डी, साई कृष्णा प्रिया, अनुरा प्रभु देसाई, वैश्नवी भाले।
महिला डबल्स: जे मेघना व पूर्विषा एस राम, प्रजक्ता सावंत व संयोगिता घोरपड़े।