सिंधु-श्रीकांत मलयेशिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, साइना-प्रणय हारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने मलयेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहले दौर की बाधा पार कर ली।
पिछले हफ्ते इंडिया ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु ने दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 21-12 से पराजित किया। जापानी खिलाड़ी के खिलाफ दुनिया के छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू की यह छठी जीत है।
इंडिया ओपन के उपविजेता श्रीकांत ने इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा को मात्र 38 मिनट में 21-18, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया। श्रीकांत ने पिछले दो साल से कोई खिताब नहीं जीता है। दूसरे दौर में श्रीकांत की टक्कर थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगी।
अब सिंधु के सामने होंगी सुंग : पांचवीं वरीय सिंधू का अगले दौर में सामना कोरिया की सुंग जी ह्युन से होगा। सुंग ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले ही दौर में सिंधु की छुट्टी कर दी थी। दोनों के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से सिंधू ने आठ और सुंग ने सात जीते हैं। पिछले लगातार दो मुकाबलों मेें सिंधू कोरियाई खिलाड़ी से पार नहीं पा सकी हैं।
साइना व प्रणय हारे : पेट की तकलीफ से उबरकर वापसी कर रहीं आठवीं वरीय साइना नेहवाल को पहले ही दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों 22-20, 15-21,10-21 से और एचएस प्रणय को थाईलैंड के सिथिकोम थमासिन से 21-12, 16-21, 14-21 से हार मिली। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी चीन के हेन चेंगकाई और झाउ हाओडिंग से 16-21, 6-21 से हारकर बाहर हो गई।