फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu and kidambi srikanth enter second round of Malaysia Open

सिंधु-श्रीकांत मलयेशिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, साइना-प्रणय हारे

Wed, 03 Apr 2019 11:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pv sindhu and kidambi srikanth enter second round of Malaysia Open
सिंधु और किदांबी - फोटो : pti

विज्ञापन

शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने मलयेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहले दौर की बाधा पार कर ली।

पिछले हफ्ते इंडिया ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु ने दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 21-12 से पराजित किया। जापानी खिलाड़ी के खिलाफ दुनिया के छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू की यह छठी जीत है।

विज्ञापन


इंडिया ओपन के उपविजेता श्रीकांत ने इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा को मात्र 38 मिनट में 21-18, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया। श्रीकांत ने पिछले दो साल से कोई खिताब नहीं जीता है। दूसरे दौर में श्रीकांत की टक्कर थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सिंधु के सामने होंगी सुंग : पांचवीं वरीय सिंधू का अगले दौर में सामना कोरिया की सुंग जी ह्युन से होगा। सुंग ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले ही दौर में सिंधु की छुट्टी कर दी थी। दोनों के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से सिंधू ने आठ और सुंग ने सात जीते हैं। पिछले लगातार दो मुकाबलों मेें सिंधू कोरियाई खिलाड़ी से पार नहीं पा सकी हैं। 

साइना व प्रणय हारे : पेट की तकलीफ से उबरकर वापसी कर रहीं आठवीं वरीय साइना नेहवाल को पहले ही दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों 22-20, 15-21,10-21 से और एचएस प्रणय को थाईलैंड के सिथिकोम थमासिन से  21-12, 16-21, 14-21 से हार मिली। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी चीन के हेन चेंगकाई और झाउ हाओडिंग से 16-21, 6-21 से हारकर बाहर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed