{"_id":"59f1a8434f1c1bd1538b93dc","slug":"pv-sindhu-and-kidambi-srikanth-advance-in-french-open-super-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज: सिंधु और श्रीकांत ने धमाकेदार जीत के साथ दूसरे राउंड में की एंट्री","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज: सिंधु और श्रीकांत ने धमाकेदार जीत के साथ दूसरे राउंड में की एंट्री
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं स्टार भारतीय शटलर के श्रीकांत ने भी गुरुवार को दूसरे दौर में एंट्री की।
सिंधु ने स्पेन की बिट्रीज कोरालेस को सीधे सेटों में 21-19 और 21-18 से हराया। अब उनका मुकाबला जापान की सयाका ताकाहाशी से होगी। याद हो कि सिंधु ने इस सीजन में दो खिताब और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
मेंस सिंगल्स में श्रीकांत के प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के फैबियन रोथ शुरुआती गेम में 0-3 से पिछड़ने के बाद रिटायर होने का फैसला किया। दुनिया के आठवें नंबर पर काबिज श्रीकांत का सामना अब हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट से होगा, जिन्हें उन्होंने खिताब के लिए पिछले हफ्ते फाइनल में मात दी थी। याद हो कि श्रीकांत ने पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में सत्र का तीसरा खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
वहीं सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स जोड़ी ने 30 मिनट में फ्रांस के बास्टियान केरसौडी और जुलियन माइयो को 21-12 21-14 से शिकस्त दी। अब उनका सामना मैड्स कोनराड-पीटरसन और मैड्स पिएलर कोल्डिंग की डेनमार्क की छठी वरीय जोड़ी से होगा।