फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV sindhu and K srikanth reaches semi final of Indonesia masters prannoy out

Indonesia Masters: सिंधु-श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे, किदांबी ने क्वार्टरफाइनल में प्रणॉय को हराया

Fri, 19 Nov 2021 06:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 06:15 PM IST
सार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के बाद किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं एस एच प्रणॉय क्वार्टरफाइनल मैच में श्रीकांत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 
 

विज्ञापन
PV sindhu and K srikanth reaches semi final of Indonesia masters prannoy out
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत का शानदार खेल जारी है। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि एच एस प्रणॉय क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीकांत से हारकर बाहर हो गए। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला तय होने के बाद एक भारतीय खिलाड़ी का बाहर होना तय था और प्रणॉय का खेल श्रीकांत के सामने बौना साबित हुआ। प्रणॉय ने इस मैच के दूसरे सेट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन श्रीकांत इस मैच में पुरानी लय में दिखे और उन्होंने प्रणॉय को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने प्रणॉय को 21-7, 21-18 से  हराया। 
विज्ञापन


सिंधु ने टर्की की नेसलिहान यिगिट को 21-13, 21-10 के अंतर से हराया। 35 मिनट के इस खेल में यिगिट सिंधु को कोई चुनौती नहीं दे सकीं और उन्होंने यह मैच आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही यिगिट के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड 4-0 का हो चुका है। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क ओपेन में भी इस खिलाड़ी को हराया था। 
विज्ञापन


सिंधु के सामने अब मुश्किल चुनौती
सेमीफाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। उन्हें इस टूर्नामेंट में टॉप सीड दी गई है। सिंधू के मैच अब तक थोड़े कमजोर खिलाड़ियों से हुए थे, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबला उनके लिए काफी मुश्किल रहने वाला है। वहीं श्रीकांत का सामना थाइलैंड के कुनलवुत या डेनमार्क के एंडर्स से होगा। एंडर्स को इस टूर्नामेंट में तीसरी सीड दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाने यामागुची के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड बेहतर 
जापान की यामागुची मौजूदा समय में विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी हैं और इस टूर्नामेंट में उन्हें टॉप सीड दी गई है, लेकिन सिंधु का रिकॉर्ड उनके खिलाफ बेहतरीन है। उन्होंने 12 बार जापानी खिलाड़ी को हराया है, जबकि सात बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो सालों में इस दोनों के बीच दो मुकाबले हुए हैं और दोनों मैच सिंधु ने जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed