फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu and k srikanth enters in semifinal of malaysia open

पीवी सिंधु ने किया कमाल, ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Fri, 29 Jun 2018 06:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu and k srikanth enters in semifinal of malaysia open
पीवी सिंधु - फोटो : twitter

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने शुक्रवार को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन को सीधे सेटों में 22-20, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसके अलावा भारत के दिग्गज पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल का टिकट कटाया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल के रजत पदक विजेता ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के ब्राइस लेवर्डेज को सीधे गेम में 21-18, 21-14 से पराजित किया। 

विज्ञापन


सिंधु ने 53 मिनट तक चले मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन मरीन को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दोनों ही शटलरों ने पहले गेम में एक-दूसरे के बैकहैंड पर निशाना साधा और लाभ उठाने की कोशिश की। एक समय सिंधु ने 18-15 की बढ़त बनाई थी, लेकिन तभी मरीन ने जोरदार वासी की और लगातार पांच अंक लेते हुए स्कोर 20-18 से अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन


सिंधु ने भी हिम्मत नहीं हारी और दो मैच प्वाइंट बचाए। मरीन ने भी कुछ गलतियां करके पहला गेम सिंधु को जिताया। दूसरे गेम में सिंधु एकतरफा अंदाज में मरीन पर हावी रही। उन्होंने 13-6 से स्कोर अपने पक्ष में कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेनिश शटलर ने हिम्मत नहीं हारी और जोरदार वापसी करते हुए अंतर 14-15 कर दिया। सिंधु ने अपनी बढ़त जरूर बरकरार रखी, लेकिन मरीन ने फिर वापसी करते हुए अंतर 19-20 कर दिया। हालांकि, सिंधु ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। अब सेमीफाइनल में सिंधु का मैच वर्ल्ड नंबर-1 ताई जू यिंग से शनिवार को होगा। 

चौथी वरीय गुंटुर के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला मात्र 39 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले श्रीकांत ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भी लेवर्डे को शिकस्त दी थी। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब श्रीकांत का सामना 2015 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता केंतो मोमोता से होगा। 


मोमोता पर कैसीनो में जुआ खेलने के चलते जापानी बैडमिंटन संघ ने एक साल का प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। उन्होंने पिछले साल मकाऊ ओपन और डच ओपन जीता था और कनाडा ओपन के फाइनल में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed