{"_id":"5be3db20bdec2269b4445e72","slug":"pv-sindhu-and-k-srikanth-enters-in-quarter-finals-of-china-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन 2018: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपन 2018: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को आसानी से 21-12, 21-15 से हराया। श्रीकांत ने पुरूष एकल में तीन गेम तक चले मैच में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से पराजित किया।
विज्ञापन
तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को अगले मुकाबले में आठवीं वरीय ही बिंगजियाओ से होगा, जिनसे उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है। सिंधु चीन की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी इससे पहले दोनों मुकाबलों में हार गयी थी और ऐसे में भारतीय खिलाड़ी कल बदला चुकता करने के लिये उतरेगी। सिंधु ने 2016 में यहां खिताब जीता था।
विज्ञापन
पिछले सत्र में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाने वाले श्रीकांत ने पुरूष एकल में 45 मिनट में जीत दर्ज की। गुंटूर के रहने वाले 25 वर्षीय श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था। उन्हें अब चीनी ताइपै के चोउ टियेन चेन का सामना करना है जिन्होंने इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व में नौवें नंबर के श्रीकांत पिछले तीन साल में दो बार चेन से पराजित हुए है। भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार 2014 हांगकांग ओपन में चेन को हरा पाये हैं।
विज्ञापन
वहीं मेंस डबल्स् ईवेंट सात्विकसैराज रनकिरड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के व्हायु नयाका और अदे युसुफ की जोड़ी को 16-21, 21-14,21-15 से मात दी।