{"_id":"5c2fcef8bdec2256f87b37f1","slug":"pro-badminton-league-awadhe-warriors-jump-to-second-spot-with-win-over-ahmedabad-smash-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो बैडमिंटन लीग: अवध वॉरियर्स ने अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को 5-0 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
प्रो बैडमिंटन लीग: अवध वॉरियर्स ने अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को 5-0 से हराया
Sat, 05 Jan 2019 02:54 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेईबेन झांग और सन वान हो के शानदार खेल के दम पर अवध वॉरियर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) चार में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से मात देकर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
झांग (ट्रंप मैच) ने क्रिस्टी गिलमोर को 10-15, 15-11, 15-11 से शिकस्त देकर वॉरियर्स को 2-0 की शानदार शुरुआत दिलाई। पुरुष युगल में ली यांग व मैथियास की जोड़ी ने सात्विक व नंदगोपाल को 15-12, 10-15, 15-6 से, वान हो ने बर्थडे ब्वॉय विक्टर एक्सलसेन को 15-7,8-15,15-10 से और ली डोंग केयून ने सौरभ वर्मा (ट्रंप मैच) को 15-8,15-12 से हराकर वॉरियर्स की 5-0 से जीत तय कर दी।
विज्ञापन
अंतिम मुकाबले में मैथियास व अश्विनी पोनप्पा ने सात्विक और एन सिक्की रेड्डी को 13-15, 15-10, 15-10 से हराकर वॉरियर्स को 6-0 से एकतरफा जीत दिला दी। वॉरियर्स की यह चार मैचों में तीसरी जीत है, जबकि अहमदाबाद की पांच मैचों में दूसरी हार है उसने तीन मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन