फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Prime Minister Narendra Modi is spoke to the badminton team that won the Thomas Cup

Thomas Cup 2022: चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को पीएम मोदी ने किया फोन, बोले- आप सबने कमाल कर दिया, देखें वीडियो

Sun, 15 May 2022 10:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 May 2022 10:42 PM IST
सार

भारतीय बैडमिंटन टीम ने आज यानी रविवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पहली बार थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया। थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में पहली बार है जब भारत विजेता बना है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is spoke to the badminton team that won the Thomas Cup
थॉमस कप जीतने के बाद पीएम मोदी से बात करती भारतीय बैडमिंटन टीम - फोटो : screengrab from video twitter@narendramodi

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन टीम ने आज यानी रविवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पहली बार थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया। थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में पहली बार है जब भारत विजेता बना है। उसने खिताबी मुकाबले में टूर्नामेंट की सबसे सफल और गत विजेता इंडोनेशिया को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी। भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ट्वीट कर सभी को बधाई दी और इसके बाद खिलाड़ियों से फोन पर बात की।

विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने फोन पर बात करते हुए खिलाड़ियों से कहा, "आप सबने कमाल कर दिया। यह इंडिया की श्रेष्ठ खेल जीत है।" उन्होंने किदांबी श्रीकांत को विशेष बधाई देते हुए कहा कि आप एक भी मैच नहीं हारे। इसके साथ ही उन्होंने युवा लक्ष्य सेन से वापस लौटकर अल्मोड़ा की बाल मिठाई खिलाने के लिए कहा। उन्होंने चिराग शेट्टी से मराठी में बात की तो वहीं प्रणॉय से भी मैच पर बात की। मोदी ने सभी से पूछा कि आपको कब लगा कि हम जीत सकते हैं। इसके जवाब में श्रीकांत और लक्ष्य ने कहा कि क्वार्टर फाइनल में करीबी मुकाबले जीतने के बाद टीम को खिताब जीतने की उम्मीद जगी।





बैकॉक में आयोजित इस टूर्नामेंट में 14 बार की चैंपियन फाइनल से पहले तक अपराजित थी लेकिन खिताबी मुकाबले में वह भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने एकल मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता को हराया। इसके बाद चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज की जोड़ी ने इंडोनेशिया के शीर्ष युगल जोड़ी को पटखनी दी। आखिरी में किदांबी श्रीकांत ने भी अपना मुकाबला जीतकर इतिहास का हिस्सा बनने में सफल रहे।  





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed