{"_id":"5e1df4768ebc3e4afc089090","slug":"prakash-padukone-say-did-not-force-saina-nehwal-to-train-under-vimal-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बंगलूरू में ट्रेनिंग का फैसला खुद साइना का था'","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
'बंगलूरू में ट्रेनिंग का फैसला खुद साइना का था'
Tue, 14 Jan 2020 10:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी ने स्पष्ट किया कि बंगलूरु में विमल कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करने का फैसला साइना नेहवाल का ही था और इसमें अकादमी की कोई भूमिका नहीं रही।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक से पहले हैदराबाद में गोपीचंद अकादमी छोड़कर साइना ने बंगलूरु में ट्रेनिंग का फैसला किया था। गोपीचंद ने आगामी किताब ‘ड्रीम्स ऑफ ए बिलियन, इंडिया एंड द ओलंपिक गेम्स’ के एक अध्याय ‘बिटर राइवलरी’ में लिखा है कि 2014 वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद विमल कुमार के मार्गदर्शन में बंगलूरु स्थित पादुकोण अकादमी में अभ्यास के साइना के फैसले से वह काफी दुखी हुए।
विज्ञापन
गोपीचंद ने यह भी कहा कि उन्हें बुरा लगा कि पादुकोण, विमल और ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के अधिकारी वीरेन रसकिन्हा ने साइना को हैदराबाद छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन